Cow Story In Hindi Language / गाय की मोरल स्टोरी हिंदी में

Cow Story In Hindi मित्रों इस पोस्ट में Cow Story In Hindi Writing दी गयी है। यह बहुत ही बढियाँ प्रेरणादायक हिंदी कहानी ( Moral Story in Hindi ) है।
Cow Story In Hindi Free ( गाय की मोरल स्टोरी हिंदी में )
सोना नामक एक गाय थी। उसके मालिक ने उसे अपने घर से मारकर भगा दिया था क्योंकि अब उसका दूध कम हो गया था। वह गाय जंगल में चली गई और घायल हो गई थी।
सुरेश नामक एक किसान था। वह अपने दो लड़को और पत्नी के साथ खेती का काम करता था। लेकिन उसके लड़के उसके काम में हाथ नहीं बटाते थे। इसलिए वह अपने लड़को को हमेशा डांट लगाता था।
एक दिन सुरेश के दोनों लड़के खेलते हुए जंगल में पहुंच गए। वहां से घर लौटते समय रास्ते में एक गाय मिली। गाय बहुत ही सुंदर थी। लेकिन घायल हो गई थी।
सुरेश के दोनों लड़के उस गाय को अपने घर ले आए और उस गाय की खूब सेवा किए। थोड़े दिनों में गाय ठीक हो गई। कुछ समय के बाद ही गाय ने एक सुंदर बछड़े को जन्म दिया।
यह देखकर सुरेश बहुत ही खुश हुआ। वह अपने बच्चो और पत्नी के साथ गाय का बहुत अच्छी तरह से ध्यान रखने लगा। कुछ दिन बीत जाने के बाद जब सुरेश ने गाय का दूध निकालकर रखा तब कुछ ही पल में गाय का दूध सोने में बदल गया और गाय का गोबर भी सोने का हो गया।
यह बात जब गाय के पुराने मालिक को मालूम हुई तब वह अपनी गाय वापस लेने के लिए सुरेश के घर आ गया। तभी सुरेश और उसके दोनों लड़को ने गाय देने से इंकार कर दिया।
उसी समय सुरेश की औरत बोली, “यह गाय जब हमे मिली थी तो काफी घायल थी। हमने इसे अपने घर लाकर इसकी दवा किया और ठीक होने के बाद तुम इसे मांगने चले आए हो। चले जाओ यहां से यह गाय तुम्हे नहीं मिलेगी।”
गाय का पुराना मालिक लौट गया। एक दिन गाय का पुराना मालिक रात में गाय को लेकर जाने लगा तभी गाय बोलने लगी। सुरेश अपने बच्चो के साथ जाग गया।
सुरेश की औरत भी जाग गई थी। चारो ने मिलकर गाय के पुराने मालिक का हुलिया बदल दिया। अब सुरेश काफी पैसे वाला हो गया था।
लेकिन वह अपने पुराने दिन नहीं भूला था। वह जरूरत पड़ने पर अन्य लोगो की मदद करता था।
मित्रों यह Cow Story In Hindi आपको कैसी लगी जरूर बताएं और इस तरह की दूसरी पोस्ट के लिए इस ब्लॉग को सब्स्क्राइब जरूर करें और इसे शेयर भी करें।
1- 13 + Moral Stories in Hindi For Kids / शिक्षाप्रद 13 हिंदी कहानियां जरूर पढ़ें
2- Top 10 Moral Stories in Hindi For Competition / हिंदी की प्रसिद्ध शिक्षाप्रद कहानी
ये बात बिल्कुल सही है। हमारे पास जो कुछ भी है हमें उसकी कद्र करनी चाहिए क्यों कि उसे खो देने के बाद हम सिर्फ अफसोस ही कर सकते है।
ऐसे ही ज्ञान वर्धक कहानियां लिखते रहे।
धन्यवाद।